अपना खयाल रखना (हुमायूं आजाद की कविता)

अनुवाद- राजेश कुमार झा

लेखक परिचय– बंगलादेश के एक जाने माने कवि, उपन्यासकार और लेखक। ढाका यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर रहे। उनकी कविताओं में धार्मिक कट्टरता और सांप्रदायिकता का तीखा विरोध दिखाई देता है। उनके लेखों में भी सांप्रदायिकता और ज्वलंत सामाजिक मुद्दों पर तीखी टिप्पणी मिलती है। अपने लेखन के लिए हुमायूं आजाद पर 2004 में ढाका में हमला हुआ। कुछ महीने बाद वे म्यूनिख गए जहां उनकी मृत्यु हो गयी। उनके परिवार वालों का कहना था कि उनकी मृत्यु का कारण ढाका में हुआ उनपर हमला था।


अपना खयाल रखना फूल, मधुर वकुल अपना खयाल रखना।
अपना खयाल रखना धान, खयाल रखना अपना भवाली गान।
मेघ, अपना खयाल रखना, और मिट्टी तुम अपना।
पंछी तुम अपना खयाल रखना, हरे पत्ते तुम भी।
अपना खयाल रखना।

चर-चांवर अपना खयाल रखना, छोटी छोटी झोपड़ियां, अपना खयाल रखना।
चील तुम अपना खयाल रखना और आकाश के नील, तुम भी रखना।|
पत्तियां अपना खयाल रखना, ओस की बूंदें, तुम भी खयाल रखना, अपना।
पानी तुम अपना खयाल रखना, नदी का किनारा, अपना खयाल रखना
पेड़ तुम अपना खयाल रखना, तालाब की मछलियां तुम अपना।

कौए, अपना खयाल रखना, पक्षियों के कलरव, खयाल रखना, अपना।
विस्तीर्ण मैदान खयाल रखना अपना, गड़ेरिए की बंसी तुम अपना।
कद्दू तुम अपना खयाल रखना, कुम्हड़े अपनी हंसी का खयाल रखना।
आम तुम अपना खयाल रखना, ढाका में छाया देने वाले, अपना खयाल रखना।

घास तुम अपना खयाल रखना, भोर की हवा,खयाल रखना अपना
धूप, अपना खयाल रखना, माघ महीने की कोयल अपना खयाल रखना
बगुले तुम अपना खयाल रखना, अड़ियल बील तुम अपना,
नाव अपना खयाल रखना, मधुमति गांव तुम भी खयाल रखना,अपना।

मेला, अपना खयाल रखना, बचपन की लाली, अपना खयाल रखना।
अपना खयाल रखना। खयाल रखना। खयाल रखना।



मूल बांग्ला कविता

ভালো থেকো ফুল, মিষ্টি বকুল, ভালো থেকো।

ভালো থেকো ধান, ভাটিয়ালি গান, ভালো থেকো।

ভালো থেকো মেঘ, মিটিমিটি তারা।

ভালো থেকো পাখি, সবুজ পাতারা।

ভালো থেকো।

ভালো থেকো চর, ছোট কুড়ে ঘর, ভালো থেকো।

ভালো থেকো চিল, আকাশের নীল, ভালো থেকো।

ভালো থেকো পাতা, নিশির শিশির।

ভালো থেকো জল, নদীটির তীর।

ভালো থেকো গাছ, পুকুরের মাছ, ভালো থেকো।

ভালো থেকো কাক, কুহুকের ডাক, ভালো থেকো।

ভালো থেকো মাঠ, রাখালের বাশিঁ।

ভালো থেকো লাউ, কুমড়োর হাসি।

ভালো থেকো আম, ছায়া ঢাকা গ্রাম, ভালো থেকো।

ভালো থেকো ঘাস, ভোরের বাতাস, ভালো থেকো।

ভালো থেকো রোদ, মাঘের কোকিল,

ভালো থেকো বক, আড়িয়ল বিল,

ভালো থেকো নাও, মধুমতি গাও,ভালো থেকো।

ভালো থেকো মেলা, লাল ছেলেবেলা, ভালো থেকো।

ভালো থেকো, ভালো থেকো, ভালো থেকো।

One thought on “अपना खयाल रखना (हुमायूं आजाद की कविता)

Add yours

Leave a comment

Blog at WordPress.com.

Up ↑